Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे : समिक भट्टाचार्य

पार्टी नेताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करना है

09 Mar 2026

भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये मिलेंगे : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के दौरान उत्तर 24 परगना में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में परिवर्तन का माहौल बन चुका है और आगामी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर हो जाएगी।
समिक भट्टाचार्य ने कहा कि जो लोग लूट और भ्रष्टाचार की राजनीति चाहते हैं वे तृणमूल कांग्रेस को वोट दें, जबकि जो लोग विकास और सुशासन चाहते हैं उन्हें भाजपा का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार के शासन में भ्रष्टाचार, राजनीतिक हस्तक्षेप और निवेश के अनुकूल नीतियों की कमी के कारण पश्चिम बंगाल की औद्योगिक क्षमता को नुकसान पहुंचा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने मतदाता सूचियों में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई ऐसे उदाहरण सामने आए हैं जिनमें मतदाता सूची में गंभीर त्रुटियां दिखाई देती हैं, जिससे इसकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।
समिक भट्टाचार्य ने यह भी घोषणा की कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो 45 दिनों के भीतर सातवें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा, जिससे सरकारी कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो सकेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में कई इलाके अपराध के केंद्र बन गए हैं और कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर हुई है। भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी सत्ता में आने के बाद इस स्थिति को बदलेगी और राज्य में सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करेगी।
समिक भट्टाचार्य ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव यह तय करेगा कि राज्य की राजनीति किस दिशा में जाएगी।
सभा में उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जूट किसानों के हित में न्यूनतम समर्थन मूल्य में लगातार वृद्धि की है। भाजपा राज्य में ऐसी नीतियां लागू करना चाहती है जिससे किसानों, श्रमिकों और उद्योगों को लाभ मिले।
इस दौरान अन्य भाजपा नेताओं ने भी विभिन्न जिलों में आयोजित सभाओं को संबोधित किया और दावा किया कि परिवर्तन यात्रा को राज्य के विभिन्न हिस्सों में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 3 हजार मिलेंगे
पार्टी नेताओं ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य पश्चिम बंगाल में विकास, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करना है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News